skip to main | skip to sidebar

दीवान ए सैफ़

मेरे हर शेर में एक कहानी है, हर कहानी मे बोहोत से क़िस्से हैं, उन किस्सों की बोहोत सी यादे हैं, उन यादो में बोह्तो के हिस्से हैं!

Pages

  • Home

Friday, October 8, 2010

17) दर्द

दर्द बढ़ के रक्खे जो हाथ सर पर तो,
अश्क़ आ जाते हैं ग़म ए दिल की पुर्सिश को.
Posted by Dr. Saif Zahid at 9:33 PM 0 comments Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

16) शोर

मेरी ख़ामोश मोहब्बत का शोर इस क़दर होगा ,
कान बंद कर के इकरार ए मोहब्बत कर लोगे !
Posted by Dr. Saif Zahid at 9:11 PM 0 comments Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

15) शाएर

शायेद हम भी हों कभी उन शायेरों की तरह ,
जो पहोचे तो बुलंदी पे जब ज़मी पे न रहे.


वो जो ताक़त वर थे करते थे दुनिया पर फ़तेह,
ज़िन्दगी की जंग में वो अब कही पे न रहे.
Posted by Dr. Saif Zahid at 9:04 PM 0 comments Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

14) निभाया

सोचना वो सब मेरा ज़ाया गया ,
जो पड़ा मुझ पर वो निभाया गया,


मोड़ था वो शजृ ओ गुल ओ रंग बर,
मुझेसे भी आगे और न जाया गया,


रोकते ही रह गए हम हाथ को,
माल था फ़ानी के बस आया गया,


ज़िन्दगी में और भी थे मरहले,
रंग उल्फ़त का न चढ़ाया गया.
Posted by Dr. Saif Zahid at 8:59 PM 0 comments Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

13) जल गए जैसे !

खूबसूरत थे दिन ढल गए कैसे,
हम तो बदले तुम भी बदल गए कैसे.


दिल की धड़कन अभी भी बाक़ी है,
दिल यूँ लगता है जल गए जैसे.
Posted by Dr. Saif Zahid at 8:52 PM 0 comments Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

12) कोई बात न हुई !

अरसा हुआ है उनसे मुलाक़ात न हुई !
ऐसी हुई क्या बात के कोई बात न हुई !


नाराज़ वो होते थे मेरी बात पर अक्सर ,
नाराज़ हैं अब इस पर के कोई बात न हुई !
Posted by Dr. Saif Zahid at 3:39 PM 0 comments Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

Sunday, August 1, 2010

11) मेरे साथ चलना तू छोड़ दे !!

मेरे हमसफ़र मेरी बात सुन , मेरे साथ चलना तू छोड़ दे !!
मेरी राह है ये बहोत कठिन , मेरे साथ चलना तू छोड़ दे !!

मेरी ज़िन्दगी में हैं रंग कम, मेरे साथ हैं दर्दो अलम,
यहाँ पाएगा तू रंजो ग़म, मेरे साथ चलना तू छोड़ दे !!

तू अगर है सुबह तो हूँ मैं शब, जो मिलेंगे हम तो मिलेंगे कब,
यही इल्तेजा है मेरी बस अब, मेरे साथ चलना तू छोड़ दे !!

चाहे दिल में तू मेरा नाम ले, पर ज़ुबां से कुछ न तू काम ले,
मैं जो कह रहा हूँ वो मान ले, मेरे साथ चलना तू छोड़ दे !!

भले लाख मुझसे तू हो ख़फ़ा, कहे बारहा मुझे बेवफ़ा ,
है तेरा भला जो करूँ जफ़ा, मेरे साथ चलना तू छोड़ दे !!

मुझे हौसला दे के सह सकूँ , तेरे बिन मैं जिंदा भी रह सकूँ,
दे ये हक मुझे के मैं कह सकूँ, मेरे साथ चलना तू छोड़ दे !!

तू करेगा मुझसे जो इतना प्यार, तो रहेगा खुद पे ना इख्तेयार,
यही "सैफ" कहता है बार बार, मेरे साथ चलना तू छोड़ दे !!!!!
Posted by Dr. Saif Zahid at 9:00 PM 0 comments Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

Saturday, July 17, 2010

10) मेरा बचपन

आँखों में बचपन मेरा ऐसे है,
जैसे  बस कल गुज़रा!

कंधे पे बस्ता , हाथो में डंडी ,
स्कूल का वो रस्ता कबका चल गुज़रा !

बहनों से लड़ना , मम्मी से पिटना,
रोने से पहले मैं बहल गुज़रा,

लम्बे वो छै  दिन और  सन्डे की दस्तक,
 वो जो आना था वो भी 'कल' गुज़रा,

लड़कपन की शोखी का चंचल सा लम्हा,
हाथो से मेरे कब फिसल गुज़रा.

मोहब्बत के क़िस्से,उदासी भरे दिन,
मुश्किल था जीना पर सहल गुज़रा.
Posted by Dr. Saif Zahid at 4:10 PM 0 comments Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

Saturday, July 3, 2010

9) आखरी ख़त !

भूले नहीं जाते हैं मुझसे दिन वो पुराने,
जन्नत से थे रौशन वो ख्वाबो से सुहाने !
         हैं जज़्ब वो दिन अज भी किसी हिस्से में मेरे दिल के,
         वो मौसम चार, जो हमने, गुज़ारे थे कभी मिल के !
अब वो मौसम न कभी लौट के फिर आयेंगे,
वक़्त गुजरेगा कभी हम नही गुज़र जायेंगे !
        एक गुज़ारिश है हमे भूल भले ही जाना,
        पर उन लम्हों को सदा दिल से लगा कर रखना,
थीं वो नेमत जिनको ता-उम्र जानें तरसीं हैं,
बोहोत कम वक़्त, पर है शुक्र, हमपे बरसी हैं ,
        मुझको हर वो क़िस्सा हर मुलाक़ात याद है अब भी,
        हर दिन वो मिलना, रातों को करना बात याद है अब भी,
अब भी तेरी खुशबु मेरी साँसों से आती है मुझको,
अब भी तेरे होंटों की नरमी छू के जाती है मुझको,
        आज  भी वो रुमाल का क़िस्सा याद कर के हँसता हूँ मैं,
        जहाँ हम मिलते थे, कुछ देर वहां जा के बस्ता हूँ मैं ,
पता है तुमको अब भी हमारे नाम के निशां उस पेड़ पे हैं,
फर्क इतना है के अब उनके साथ और भी कई नाम ढेर से हैं !
       अक्सर बहते पानी पे जा के अक्स देखा करता हूँ,
       अब भी उस दरया से मैं जा के मिला करता हूँ,
जिसके किनारे पे हम कई वादे किया करते थे,
याद रखेंगे ये दिन, ये इरादे किया करते थे,
       अब न वो पीपे का पुल है न हवा के झोंके,
       न ही वो पगडण्डी, निकलते थे जिनपे हम होके,
दिल करता है अपने हाथों से खिलाऊ तुमको,
फिर तुम्हे छेड़ूँ , रुलाऊं, मनाऊं तुम को,
       अच्छा हुआ के तुम भूल गए हो सब कुछ,
       तड़पते तुम भी, जो याद आ जाता बस कुछ,
ये मेरा आखरी ख़त है, के जा रहा हूँ मैं,
तेरी दुनिया से दूर दुनिया बसा रहा हूँ मैं,
       बोहोत मुश्किल है अब और तेरे शहर में जीना,
       जहाँ तेरी याद न हो ऐसी कोई जगह बची न,
इतने आंसू अब मैं और नहीं बहा सकता,
लम्बी रातों को मुझसे और नहीं जगा जा सकता,
       बस दुआ मेरी है तुझे खुशियाँ और क़रार  मिले,
       जिस क़दर चाहा है मैंने तुमको उतना प्यार मिले,

This khat in my voice..
Posted by Dr. Saif Zahid at 3:16 PM 0 comments Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

8) दिल की आवाज़ !

कितने नज़दीक से आती है तेरे दिल की आवाज़,
मेरा सर तेरे सीने पे है? या तेरा दिल मेरे पास है?
Posted by Dr. Saif Zahid at 2:22 PM 1 comments Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

(7) किस काम का था !

जो भी था वो तेरे नाम का था ,
तू ना था तो मैं भी नाम का था !


हो चुका था गुम  तन्हा अंधेरो में,
हाँ वो वक़्त मेरे अंजाम का था !


न कर सका फ़क़त एक उम्मीद पैदा,
सैफ़ आख़िर तू किस काम का था !
Posted by Dr. Saif Zahid at 2:19 PM 0 comments Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

(6) यूँ नफ़रत से तो न देख !

मेरे महबूब मेरी हस्ती को यूँ नफ़रत से तो न देख,
हमने मोहब्बत भरे ख्वाबों को सजाया था कभी.


हम जुदा होंगे अलग ख्वाबों की दुनिया होगी,
ये तसव्वुर भी मेरे ज़हन में न आया था कभी.


हो सके ख़्वाब न पूरे मगर खुश तो है तू,
अपनी खुशियों का तो मैं ज़िक्र भी न लाया था कभी.


 तेरी तमन्नाएँ हों पूरी बड़ी तहज़ीब के साथ ,
अब न हो शायद मगर उनमे मेरा साया था कभी !
Posted by Dr. Saif Zahid at 2:04 PM 0 comments Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

(5) ख़्वाब में आना तेरा !

सुबह हुई फिर तुम्हारा ख्याल आने लगा !
रात भर काफी नहीं था ख़्वाब में आना तेरा ?


ज़िद ये कैसी है तेरी, मुझको  दिखाने  के लिए,
देखा नहीं जाता है, यूँ ख़ुद को मिटाना तेरा,
Posted by Dr. Saif Zahid at 1:38 PM 0 comments Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

4) दिल पत्थर

दिल पे पत्थर रख के कोई काम जो किया,
इलज़ाम ये मिला के दिल पत्थर का हो गया.


पथरीली रहगुज़र थी , पत्थर के लोग थे,
पत्थरों के बीच रह के मैं पत्थर का हो गया.
Posted by Dr. Saif Zahid at 1:17 PM 0 comments Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

(3) गर मुझको प्यार है !

सौ मुश्किलें, सौ रंजिशे, गर मुझको प्यार है.
हर एक को शिकायत है, गर मुझको प्यार है.

ये क्या है , ऐसा क्यूँ है, कहाँ की भलाई है ,
क्यूँ ज़िन्दगी आसां नहीं गर मुझको प्यार है.
Posted by Dr. Saif Zahid at 1:13 PM 0 comments Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

(2) वक़्त गुज़र ही जाएगा

किस किस की यादों को कब तक अपने दिल में रखेंगे,
कब तक टूटा दिल ये मेरा इतना बोझ उठाएगा.


हर एक दिन का हर एक लम्हा उनकी याद में जीता हूँ,
हर लम्हा है साथ जो, उनका वक़्त गुज़र ही जाएगा.
Posted by Dr. Saif Zahid at 1:05 PM 0 comments Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

Sunday, June 20, 2010

(1) दर्द संभाला नहीं गया !

कुछ यूँ हुआ के मुझसे ख़फा हो गए हबीब ,
कुछ यूँ हुआ के मुझसे मनाया नहीं गया !


कुछ यूँ हुआ के आँख से आंसू निकल पड़े ,
कुछ यूँ हुआ के दर्द संभाला नहीं गया !


कुछ यूँ हुआ के ज़ख्म भी रिसता रहा मगर,
कुछ यूँ हुआ के तेरा नाम मिटाया नहीं गया !


कुछ यूँ हुआ के तुझ को भुलाने का ग़म हुआ,
कुछ यूँ हुआ के इस ग़म को भुलाया नहीं गया !


कुछ यूँ हुआ के मर मिटे जीने की आस में,
कुछ यूँ हुआ के मौत को मारा नहीं गया !


कुछ यूँ हुआ के भूलना चाहा बोहोत उन्हें ,
कुछ यूँ हुआ के "सैफ़" उनको भुलाया नहीं गया ! 
Posted by Dr. Saif Zahid at 8:50 PM 0 comments Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: कुछ यूँ हुआ, हिंदी
Newer Posts Home

choose your language

Blog Archive

  • ►  2019 (1)
    • ►  October (1)
  • ▼  2010 (17)
    • ▼  October (6)
      • 17) दर्द
      • 16) शोर
      • 15) शाएर
      • 14) निभाया
      • 13) जल गए जैसे !
      • 12) कोई बात न हुई !
    • ►  August (1)
      • 11) मेरे साथ चलना तू छोड़ दे !!
    • ►  July (9)
      • 10) मेरा बचपन
      • 9) आखरी ख़त !
      • 8) दिल की आवाज़ !
      • (7) किस काम का था !
      • (6) यूँ नफ़रत से तो न देख !
      • (5) ख़्वाब में आना तेरा !
      • 4) दिल पत्थर
      • (3) गर मुझको प्यार है !
      • (2) वक़्त गुज़र ही जाएगा
    • ►  June (1)
      • (1) दर्द संभाला नहीं गया !

Fans

Blog Archive

  • ▼  2010 (17)
    • ►  June (1)
      • (1) दर्द संभाला नहीं गया !
    • ►  July (9)
      • (2) वक़्त गुज़र ही जाएगा
      • (3) गर मुझको प्यार है !
      • 4) दिल पत्थर
      • (5) ख़्वाब में आना तेरा !
      • (6) यूँ नफ़रत से तो न देख !
      • (7) किस काम का था !
      • 8) दिल की आवाज़ !
      • 9) आखरी ख़त !
      • 10) मेरा बचपन
    • ►  August (1)
      • 11) मेरे साथ चलना तू छोड़ दे !!
    • ▼  October (6)
      • 12) कोई बात न हुई !
      • 13) जल गए जैसे !
      • 14) निभाया
      • 15) शाएर
      • 16) शोर
      • 17) दर्द
  • ►  2019 (1)
    • ►  October (1)
diwanesaif. Powered by Blogger.
My Flickr fotoz

my music box

Bloggers.com

Bloggers.com - Meet Millions of Bloggers

Thanks for your precious time

 
Copyright (c) 2010 दीवान ए सैफ़. Designed for Video Games
Download Christmas photos, Public Liability Insurance, Premium Themes